Wednesday, 25 December 2013

*राजस्थान की प्रसिद्ध दरगाहें*
1. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह
-अजमेर
2. संत हमीदुद्दीन/ सुल्ताने तारकीन
शाह की दरगाह- नागौर
3. काकाजी की दरगाह- प्रतापगढ़
4. संत हजरत हमीदुद्दीन चिश्ती/
मिट्ठे शाह/ महाबली सरकार/शहंशाहे
मालवा की दरगाह- गागरोण
किला (झालावाड़)
5. पीर फखरुद्दीन की दरगाह
(दाउदी बोहरा संप्रदाय)- गलियाकोट
(डूंगरपुर)
6. पीर शक्कर बाबा की दरगाह- नरहड़
(झुंझुनूं)
7. कयामखानियों के पीर कमरुद्दीन
शाह की दरगाह- झुंझुनू

8. सैयद बादशाह की दरगाह- शिवगंज
(सिरोही)
9. हजरत दीवान शाह की दरगाह- कपासन
(चित्तौड़गढ़)
10. बड़े पीर की दरगाह- नागौर
11. कबीर शाह की दरगाह-करौली
V
K
T

*राजस्थान की प्रमुख
नदियों का वर्गीकरण*
1 अरब सागर की ओर बहने
वाली नदियां – लूणी, माही, सोम,
जाखम, साबरमती व प बनास
2 गंगा-यमुना दोआब की ओर बहने
वाली नदियां – चम्बल, बनास,
काली सिन्ध, कोठारी, खारी, मेज,
मोरेल, बाणगंगा और गम्भीर
3 आन्तरिक प्रवाह वाली नदियां –
घग्घर, सोता-साहिबी, काकणी, मेढां,
खण्डेर, कांटली नदी
V
K
T

1. Rajasthan का क्षेत्रफल कितना है ?
Ans:- 3,42,239 वर्ग किमी (1,32,139 वर्ग मील)
2. Rajasthan की भौगोलिक स्थिति ?
Ans:- 23°30 एवं 30°12 उत्तरी अक्षांस 69°30 एवं
78°17 पूर्वी देशान्तर के मध्य
3. Rajasthan की लम्बाई कितनी है ?
Ans:- पूर्व से पश्चिम 869 किमी एवं उत्तर से दक्षिण
826 किमी
4. Rajasthan का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल
का कितनाप्रतिशत है ? (RPSC 2nd Gr. 2010, 11,
B.ed 05)
Ans:- 10 .41 % (प्रथम स्थान)
5. राज्य की कुल स्थलीय सीमाकी लम्बाई है
Ans:- 5920 किमी
6. Rajasthan का पाकिस्तान से लगाती सर्वाधिक
लम्बी सीमा वाला जिला कोनसा है ?
Ans:- जैसलमेर (471 Kms)
7. Rajasthan की सीमा किस राज्य से सर्वाधिक लम्बाईमें
लगती है ? (RPSC 2010)
Ans:- मध्यप्रदेश
8. Rajasthan की सीमा सबसे कम किस राज्य से
लगती है ?
Ans:- पंजाब
9. Rajasthan का वह जिला जिसकी सीमा सर्वाधिक
जिलों से लगती है ?
Ans:- पाली (8 जिलो से)
10. Rajasthan की सीमा से लगे पडौसी राज्य ?
Ans:- इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में
गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-
पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।
V
K
T

विविध रंगोँ के संगमरमर एवं उनके खनन केन्द्र/भण्डार :
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
* हरा : उदयपुर
* गुलाबी : रूपी (जालोर), भरतपुर
* सतरंगा : खणदरा (पाली)
* लहरदार : राजसमंद
* काला : भैँसलाना (जयपुर)
* बादामी : जौधपुर
* पीला : पीँथला (जैसलमेर)
* सफेद : मकराना, बोरावड (नागौर)
V
K
T

50 qa

1. 1920 में भीलों व किसानों में पूर्ण एकता स्थापित करने के
मुख्य उद्देश्य को लेकर एक्की आंदोलन प्रारम्भ करने वाले थे -
विजय सिंह पथिक
गोविन्द गुरु
✓​ मोतीलाल तेजावत
माणिक्य लाल वर्मा
यह आंदोलन 1920 में माद्री पट्टा तथा जलसा में अनुचित
लाग-बागों और बैठ-बेगार के विरोध में आरंभ किया गया था।
भील आंदोलन का दूसरा चरण मोतीलाल तेजावत के नेत्रत्व
में चले एकी आंदोलन के रूप में चला। यह आंदोलन भील
क्षेत्र भोमट में चलाया गया था अतः इसे भोमट भील
आंदोलन के आंदोलन के नाम से जाना जाता है। भीलों में
एकता स्थापित करने के इस अभियान को ही एकी आंदोलन
कहा जाता है।
2. ' लांगूरिया' का संबंध किस देवी से है ?
शीतला माता
औसियां माता
शाकम्भरी माता
✓​ कैलादेवी
करोली स्थित कैलादेवी मंदिर के सामने प्रांगण में गणेशजी व
भैरवजी की मूर्तियां हैं जिन्हे प्राकृत बृज भाषा में 'लांगूरिया' कहते
है। इनके भक्त इनकी अराधना में 'लांगूरिया' गीत गाते है।
3. इस पेड़ का सिर तपती आग में और पैर बहते पानी में डूबे होने
चाहिए । राजस्थान में इस पेड़ के विकास की संभावनाओं को देखते
हुए 1955 से ही बीकानेर में अनुसंधान केन्द्र स्थापित कर
दिया गया था। यह पेड़ है -
नीम
✓​ खजूर
शहतूत
आम
4. राजस्थान में 1857 के विद्रोह की शुरूआत इस दिन और इस
स्थान से हुई -
03 जून, नीमच
23 अगस्त, एरिनपुरा
09 अगस्त, अजमेर
✓​ 28 मई, नसीराबाद
सबसे पहले नसीराबाद में इस विद्रोह की शुरू आत हुई थी।
इसके पीछे मुख्य कारण यह था कि ब्रिटिश सरकार ने
अजमेर की 15वीं बंग़ाल इन्फ़ेन्ट्री को नसीराबाद भेज
दिया था क्योंकि सरकार को इस पर विश्वास नहीं था।
सरकार के इस निर्णय से सभी सैनिक नाराज हो गये थे और
उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ़ क्रांति का आगाज कर
दिया। इसके अतिरिक्त ब्रिटिश सरकार ने बम्बई के
सैनिकों को नसीराबाद में बुलवाया और पूरी सेना की जंाच
पड़ताल करने को कहा। ब्रिटिश सरकार ने नसीराबाद में कई
तोपे तैयार करवाई। इससे भी नसीराबाद के सैनिक नाराज
हो गये और उन्होंने विद्रोह कर दिया। सेना ने कई
ब्रितानियों को मौत के घाट उतार दिया साथ ही साथ
उनकी सम्पत्ति को भी नष्ट कर दिया। इन सैनिकों के साथ
अन्य लोग भी शामिल हो गये।
5. मीरां की तरह यह शहजादी भी कृष्ण की उपासिका थी ।
शहजादी ताज बेगम के गुरु विट्ठल नाथ थे। कहाँ की शहजादी थी,
ताज बेगम -
टोंक
झुंझुनूं
✓​ फतेहपुर
तिजारा
6. अलवर जिले में स्थित ऊँची पर्वत चोटियां हैं -
✓​ भैराच, बैराठ
बैराठ, मनोहरपुर
बबई, रघुनाथगढ़
बरवाड़ा, नाहरगढ़
भैराच (७९२ मीटर), बैराठ (७०४ मीटर) अलवर जिले में
स्थित है।
7. जर्मनी की एक संस्था के.एफ.डब्ल्यू के सहयोग से राजस्थान
के इस जिले में ‘आपणी योजना’ से जनता लाभान्वित हो रही है।
पेयजल की इस योजना में जन भागीदारी से प्रबन्ध को सुगम
बनाया गया है -
✓​ चुरू
जोधपुर
पाली
बीकानेर
चूरू व हनुमानगढ जिले के 345 गांवों में जर्मनी की एक
संस्था के.एफ.डब्ल्यू के सहयोग से राजस्थान के इस जिले में
‘आपणी योजना’ से जनता लाभान्वित हो रही है। इस योजना के
तहत हनुमानगढ जिले की नोहर तहसील के 119 और चूरू जिले
की चार तहसीलों सरदारशहर, तारानगर, चूरू व राजगढ के 226 गांव
जुडे हुए हैं।
8. कांतली नदी के तट पर स्थित इस सभ्यता में पत्थर के मकान
बनाये जाते थे, ईंटों से नहीं। उत्खनन में यहां पर चित्रित कपिष
वर्णी मृद् पात्र, ताबें आयुध, उपकरण, आभूषण आदि प्राप्त हुए हैं।
यह सभ्यता है -
बैराठ
जोधपुर
कालीबंगा
✓​ गणेश्वर
गणेश्वर, राजस्थान के सीकर ज़िला के अंतर्गत नीम-का-
थाना तहसील में ताम्रयुगीन संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण स्थल है।
गणेश्वर से प्रचुर मात्रा में जो ताम्र सामग्री पायी गयी है, वह
भारतीय पुरातत्त्व को राजस्थान की अपूर्व देन है। ताम्रयुगीन
सांस्कृतिक केन्द्रों में से यह स्थल प्राचीनतम स्थल है।
खेतड़ी ताम्र भण्डार के मध्य में स्थित होने के कारण गणेश्वर
का महत्त्व स्वतः ही उजागर हो जाता है। यहाँ के उत्खनन से कई
सहस्त्र ताम्र आयुध एवं ताम्र उपकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें
कुल्हाड़ी, तीर, भाले, सुइयाँ, मछली पकड़ने के काँटे, चूड़ियाँ एवं
विविध ताम्र आभूषण प्रमुख हैं। इस सामग्री में 99 प्रतिशत
ताँबा है। ताम्र आयुधों के साथ लघु पाषाण उपकरण मिले हैं, जिनसे
विदित होता है कि उस समय यहाँ का जीवन भोजन
संग्राही अवस्था में था। यहाँ के मकान पत्थर के बनाये जाते थे।
पूरी बस्ती को बाढ़ से बचाने के लिए कई बार वृहताकार पत्थर के
बाँध भी बनाये गये थे। कांदली उपत्यका में लगभग 300 ऐसे
केन्द्रों की खोज़ की जा चुकी हैं, जहाँ गणेश्वर संस्कृति पुष्पित-
पल्लवित हुई थी।
9. इस देश का क्षेत्रफल राजस्थान के क्षेत्रफल के लगभग बराबर
है -
इजराइल
ब्रिटेन
✓​ जर्मनी
जापान
राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग
किलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.43
प्रतिशत है। अतः क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत
का सबसे बड़ा राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व
के अनेक देशों से बड़ा है, उदाहरण के लिये इजराइल
( 20,700 किलोमीट र )  से 17 गुना, श्रीलंका से पांच
गुना तथा ग्रेट ब्रिटेन  ( 229848 वर्ग किलोमीट र )
नार्वे, पोलैण्ड, इटली से भी अधिक विस्तार रखता है।
जापान ( 374,834 वर्ग किलोमीटर (भूमी) )
और जर्मनी ( 357,021 वर्ग किलोमीटर) का क्षेत्रफल
राजस्थान के क्षेत्रफल से थोड़ा अधिक है। इसप्रकार
जर्मनी सही जवाब है।
10. ये देश उन्हीं अक्षांशों पर स्थित हैं, जिन पर राजस्थान
प्रदेश है -
स्वीटजरलैंड, बेल्जियम, स्वीडन
थाइलैण्ड, मलेशिया, सिंगापुर
✓​ अल्जीरिया, लीबिया,मिश्र
सोमालिया, इथोपिया, घाना
11. रसोईघर में काम आने वाले बर्तन ‘हाटड़ो’ (हटड़ी) में
क्या संग्रह करके रखा जाता है -
दही
आटा
दूध
✓​ नमक-मिर्च मसाले
12. ऊन की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विश्लेषण करने के लिए
इसके अध्ययन एवं नमूनों की जांच करने की सुविधा केन्द्रीय ऊन
विश्लेषण प्रयोगशाला में है। यह प्रयोग शाला प्रदेश में
कहां स्थापित की गई है -
✓​ बीकानेर
जोधपुर
टोंक
ब्यावर
13. निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में निर्यात संवर्द्धन
औद्योगिक पार्कों की स्थापना की गई है। सीतापुरा (जयपुर)
बोरानाडा (जोधपुर) तथा नीमराना (अलवर) में स्थापित इन
पार्कों के लिए प्रदेश को सहायता दी है -
विश्व बैंक ने
जापान ने
✓​ केन्द्र सरकार ने
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ने
सीतापुर (जयपुर) में देश का पहला निर्यात संवर्द्धन पार्क है।
14. हमीदुदीन चिश्ती को मिट्ठे साहब के नाम से जनमानस में
प्रसिद्धि मिली थी। इनकी दरगाह किस दुर्ग के भीतर स्थित है -
मांडलगढ़
तारागढ़
चित्तौड़गढ़
✓​ गागरोन
15. परमारों के शासन का प्रमाण बसन्तगढ़ का जीणशीर्ण दुर्ग
इस जिले में स्थित है -
जालोर
अजमेर
टोंक
✓​ सिरोही
16. राष्ट्रीय राजमार्ग 8,79,89 किस स्थान पर मिलते हैं ?
जोधपुर
जयपुर
उदयपुर
✓​ अजमेर
17. चित्रकला संग्रह सरस्वती भंडार कहां स्थित है -
✓​ उदयपुर
जोधपुर
जयपुर
अलवर
18. DOTS कार्यक्रम विश्व बैंक और विश्व स्वास्थ्य संगठन
के सहयोग से इस रोग को नियंत्रित करने के लिए 1995 से
संचालित है -
एड्स
नारू
✓​ क्षय रोग
कैन्सर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO ) द्वारा मान्यता प्राप्त
टी.बी. या तपेदिक उपचार के कार्यक्रम
को ‘डॉट्स’ (DOTS- Directly Observed
Treatment Short-course) कहते हैं ।
19. कंकड़-पत्थर से ढक़े मरूस्थलीय भाग को कहते हैं -
मरहो
अर्ग
हम्मादा
✓​ रेग
रेग चट्टानी मरुस्थल के लिए प्रयुक्त अरबी शब्द है। यह पवन
द्वारा निक्षेपित बजरी से आच्छादित मरुस्थलीय मैदान होता है।
केशिका क्रिया द्वारा सतह पर आने वाले लवणों से संयुक्त होकर
बजरी प्रायः सतह पर चिपकी रहती है। इसके उदाहरण लीबिया,
अल्जीरिया, मिश्र आदि के मरुस्थलों में मिलते हैं। इसे
बजरी मरुस्थल (gravel desert) भी कहते हैं।
20. मारवाड़ के किसानों को लागतों तथा बेगारों के विरूद्ध जाग्रत
करने के लिए ‘मारवाड़ हितकारिणी सभा’ की स्थापना 1923 में
की गई थी। इसके संस्थापक थे -
बलदेव राम मिर्धा
✓​ जयनारायण व्यास
कुंभा राम आर्य
विजय सिंह पथिक
जयनारायण व्यास के नेतृत्व में मारवाड़ हितकारिणी सभा ने
जोधपुर में उत्तरदायी शासन की माँग की तथा दो पुस्तकों-
जैसे मारवाड़ की अवस्था और पोपनबाई की पोल प्रकाशित
की, जिसमें राज्य सरकार की आलोचना की गई थी।
जयनारायण व्यास व आनन्दराज सुराणा को बन्दी बनाकर
राज्य सरकार ने दमनचक्र चलाया। १९३१ में इन नेताओं
को रिहा कर दिया गया। सविनय अवज्ञा आंदोलन आरंभ
होने पर इन नेताओं ने जोधपुर युवक लीग का गठन किया और
स्वदेशी का प्रचार व हड़तालें कीं। नेताओं
को पुनः बन्दी बना कर मारवाड़ हितकारिणी सभा को अवैध
घोषित कर दिया गया।
21. राज्य की पहली पवन ऊर्जा परियोजना जैसलमेर में शुरू
की गई थी। दूसरी परियोजना इस जिले में स्थापित की गई थी -
जोधपुर
बाड़मेर
✓​ प्रतापगढ़
सीकर
22. गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के विकास, परिवहन तथा विद्युत
सयंत्रों की स्थापना हेतु राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
की स्थापना किस वर्ष में की गई थी -
2007
1980
✓​ 2002
1990
23. बूंदी के कजली तीज माता मेले का मुख्य आकर्षण यह नृत्य
रहता है -
भवई
✓​ चकरी
घूमर
हाथीमना
यह नृत्य हाड़ौती अंचल (कोटा,बारां और बूंदी) की कंजर
जाति की बालाओं द्वारा विभिन्न अवसरों विशेषकर विवाह के
आयोजन पर किया जाता है। इसमें नर्तकी चक्कर पर चक्कर
घूमती हुई नाचती है तो उसके घाघरे का लहराव देखते लायक होता है।
लगभग पूरे नृत्य में कंजर बालाएं लट्टू की तरह घूर्णन करती है।
इसी कारण इस नृत्य को चकरी नृत्य कहा जाता है। इस नृत्य में
ढफ, मंजीरा तथा नगाड़े वाद्य का प्रयोग होता है।
24. गाढ़े अपारदर्शक रंगों के प्रयोग की चित्रण पद्धति को कहते
हैं -
✓​ टैम्परा पद्धति
तेल रंग पद्धति
जल रंग पद्धति
पेस्टल पद्धति
25. नाग पंचमी का त्योहार विक्रम संवत् के किस महीने में
मनाया जाता है -
✓​ श्रावण
भाद्रपद
वैशाख
चैत्र
नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है । हिन्दू पंचांग के
अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रुप में
मनाया जाता है । इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है
और उन्हें दूध पिलाया जाता है।
V
K
T
*राजस्थान पुलिस, आरपीएससी और अध्यापक परिक्षा के
लिए उपयोगी प्रतियोगिता*
1. पौथीखाना क्या है।
- जयपुर
का चित्रकला संग्रहालय
2. जवाई बांध किस जिले में स्थित है।
- पाली
3. राजस्थान के किस जिले में राज्य सरकार
सर्वाधिक पशु
मेलों का आयोजन करती है।
- नागौर
4. राजस्थान में अमेरिकन
कपास का उत्पादन किस
जिले में होता है।
- श्रीगंगानगर
5. भारतीय राष्ट्रीय
रक्षा विश्वविद्यालय
स्थापित
किया जा रहा है।
- गुड़गांव
6. नरेगा योजना का प्रारूप
किस अर्थशास्त्री ने
तैयार किया।
- ज्यां द्रेज
7. राजस्थान में
पंचायती राज प्रशिक्षण
के प्रथम केंद्र का शुभारंभ
कहां हुआ।
- सरदारशहर
8. राज्य
की पहली किसान
कम्पनी गठित की गई।
- झालावाड़
9. देश के 14 शहरों में
नवाचार
विश्वविद्यालय खोले
जाएंगे। राज्य में किस थीम
पर विवि खुलेगा।
- सौर ऊर्जा के लिए
10. पर्यावरण
नीति बनाने
वाला पहला राज्य है।
- राजस्थान
11. राज्य का पहला ‘रेलवे
मेडिकल कॉलेज’ स्थापित
करने की योजना कहां है।
- जोधपुर
12. राज्य में नरेगा के
सामाजिक अंकेक्षण
की शुरुआत कहां से हुई।
- भीलवाड़ा
13. देश के राजस्थान
सहित पांच राज्यों में
जनसंख्या नियंत्रण
की कौनसी योजना जारी
की है।
- प्रेरणा योजना
14. ऐरो प्रोजेक्ट
का संबंध है।
- डाकघर से
15. विद्युत बल्ब का तार
किस धातु का होता है।
- टंगस्टन
16. हीटर का तार किस
धातु का बना होता है।
- नाइक्रोम
17. घरेलू खाना बनाने
वाली गैस (एलपीजी) में किनका मिश्रण होता है।
- प्रोपेन, ब्यूटेन
18. घरेलू खाना बनाने
वाली गैस (एलपीजी) में गंध के लिए
क्या मिलाया जाता है।
- मिथाइल मरकॉप्टेन
19. हंसाने वाली गैस
का नाम क्या है।
- नाइट्रस ऑक्साइड
20. वायु की नमी में जलने वाली धातु है।
- सोडियम

50 q.a.

1. उस्ता कला को बीकानेर के यही शासक भारत में लाये थे -
कर्णसिंह
दलपतसिंह
✓​ रायसिंह
लूणकरण
उस्ता कला - मध्य एशिया में भव्य महलों, भवनों को विभिन्न
प्रकार के फूंलों पत्तों के चित्रों से सजावट का प्रचलन रहा है।
फूलों-पतों के इस संयोजन में सुनहरी मनोवत तथा प्राकृतिक रंगो के
मेल ने भवनों की दीवारो, छातों, स्तंभों, झरोखों, दरवाजों, मेहराबों,
मीनारों को सुसज्जित किया। मध्यकाल में यही कला भारत में मुगल
दरबारों में स्थपित हुई है। मुगल काल की ऐतिहासिक इमारतों में
ईरानी शैली का यह चित्रांकन आज भी धुधलके में लिपटा है। मुगल
दरबारों से यह कला उनके राजाओं के राज्यों में
पहुँची तो वही स्थायी हो गयी।
बीकानेर में छठे राजा रायसिंह के मुगल सम्राट अकबर से प्रगाढ
सम्बन्ध थे। यह सम्बन्ध पीढी दर पीढी चलता रहा। इसी दौरान
मुगलों की कला संस्कृति बीकानेर पहुच गयी। इस कला ने
उस्ता जाति के कलाकारों के माध्यम से रेगिस्तान के महलों, हवेलियों,
मंदिरों को इन्द्रधनुषी बना दिया।
2. ज्वलनशील चूना पत्थर का राज्य में सर्वाधिक उत्पादन
किस ज़िले में होता है -
पाली
चित्तौड़
सिरोही
✓​ नागौर
चूना पत्थर एक अवसादी चट्टान है जो, मुख्य रूप से कैल्शियम
कार्बोनेट (CaCO3) के विभिन्न क्रिस्टलीय रूपों जैसे कि खनिज
केल्साइट और/या एरेगोनाइट से मिलकर बनी होती है।
3. छापरवाड़ा वृद्ध सिंचाई परियोजना का सम्बन्ध किस
ज़िले से है ?
✓​ जयपुर
उदयपुर
टोंक
झालावाड़
4. आमेर में जगतशिरोमणी मंदिर और वृन्दावन में गोविंद
देव जी के मंदिर बनवाने वाले आमेर के शासक थे -
जयसिंह प्रथम
माधोसिंह प्रथम
जयसिंह द्वितीय
✓​ मानसिंह प्रथम
5. गलत युग्म है -
स्वांगिया माता-जैसलमेर
शिलादेवी -जयपुर
नारायणी माता-अलवर
✓​ सुगाली माता-जोधपुर
सुगाली माता का मंदिर आ उवा, पाली में है न कि जोधपुर में।
6. राजस्थान द्वारा उत्पादित ऊर्जा में तापीय विद्युत के
बाद दूसरा स्थान है -
पवन ऊर्जा का
परमाणु ऊर्जा का
सौर ऊर्जा का
✓​ जल विद्युत का
7. कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ बजता है -
मंजीरा
✓​ झांझ
थाली
चिमटा
झांझ - कांसे, तांबे व जस्ते के मिश्रण से बने दो चक्राकार
चपटे टुकङों के मध्य भाग में छेद होता है। मध्य भाग के
गड्डे के छेद में छोरी लगी रहती है। डोरी में लगे कपड़े के
गुटको को हाथ में पकङ्कर परस्पर आधातित करके वादन
किया जाता है। यह गायन व नृत्य के साथ बजायी जाती है।
8. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर स्थित शहरों में शामिल
नहीं है-
टोंक
कोटा
✓​ भीलवाड़ा
झालावाड़
9. अलाउद्दीन खिलजी ने इस स्थान का नाम अपनी जीत पर
बदलकर ‘जलालाबाद’ रख दिया था -
चित्तौड़
✓​ जालोर
रणथम्भौर
सिवाना
10. इंदिरा गांधी नहर परियोजना को कुल आवंटित
पानी कितने मिलियन एकड़ फीट है -
3.7
✓​ 7.6
10.2
0.5
11. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से लगते हमारे ज़िलों में
शामिल नहीं है -
✓​ बाड़मेर
बीकानेर
जैसलमेर
गंगानगर
12. कदम्बदास या कैमास, किसके प्रमुख सहायक थे ?
राणा सांगा
राणा कुम्भा
विग्रहराज चतुर्थ
✓​ पृथ्वीराज तृतीय
पृथ्वीराज चौहान का सेनापति दाहिमा वंशी कैमास था।
13. कॉल बेड मिथेन के लिए सांचोर में 2 ब्लॉक इस
कम्पनी को आवंटित हुए है -
ओ.एन.जी.सी.
✓​ रिलायंस
फोकस एनर्जी
केयर्न एनर्जी
14. राज्य में धनिये का सर्वाधिक उत्पादन इस ज़िले में
होता है।
कोटा
बूंदी
झालावाड़
✓​ बारां
15. राजस्थान की 2011-12 की वार्षिक योजना में
ऊर्जा व सामाजिक -सामुदायिक सेवाओं के बाद किस पर
सर्वाधिक खर्च प्रस्तावित है ?
परिवहन
सिंचाई
✓​ ग्रामीण विकास
उद्योग
16. भीलवाड़ा के बाद सीसा-जस्ता का दूसरा प्रमुख
उत्पादक जिला है।
✓​ राजसमन्द
चित्तौड़
अजमेर
उदयपुर
17. 11वीं पंचवर्षीय योजना में राजस्थान में कुल प्रजनन
दर का लक्ष्य रखा गया है।
3.9
4.3
✓​ 2.1
0.5
18. कांच कशीदे को प्रोत्साहन देने के लिए किस जगह
कलस्टर परियोजना शुरू की गई है ?
अकोला, चित्तौड़
✓​ धनाऊ, बाड़मेर
नायला, जयपुर
कैथून, कोटा
19. धौलपुर की झील है।
जैतसागर
✓​ तालाबशाही
सिलीसेढ्
गैपसागर
20. मध्यम एवं वृद्ध औद्योगिक
इकाईयों की संख्या की दृष्टि से राज्य में उतरता क्रम
सही है -
जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, जोधपुर
भीलवाड़ा, जयपुर, अलवर, जोधपुर
✓​ अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, उदयपुर
कोटा, जयपुर, अजमेर, जोधपुर,
21. माध्यमिक शिक्षा अभियान को किस ऐजेन्सी से
सहायता मिल रही है?
✓​ विश्व बैंक
ए.डी.बी.
जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ऐजेन्सी
के.एफ. डब्ल्यू.
22. बांडी-सिणधरा मध्यम सिंचाई परियोजना का सम्बन्ध
किस जिले से है -
बाड़मेर
पाली
सिरोही
✓​ जालोर
23. राजस्थान के 2011-12 के बजट में बिक्री कर के
बाद दूसरा महत्वपूर्ण राजस्व का स्रोत किसे
बताया गया है ?
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क
आयकर
✓​ निगम कर
राज्य आबकारी कर
24. राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्सरचंना कार्यक्रम
को सहयोग दे रहा है-
नाबार्ड
✓​ विश्व बैंक
ए.डी.बी.
फ्रांस
25. ‘विश्वास’ योजना का सम्बन्ध है -
✓​ विकलांगों से
पिछड़ी जातियों से
बच्चों से
महिलाओं से
निशक्तों को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वरोजगार के लिए
आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की राज्य सरकार
की सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की
महत्ती योजना है  "विश्वास योजना"
V
K
T

1. मीरा-महोत्सव का आयोजन किस जिले में किया जाता है ?
उदयपुर में
✓​ चित्तौड़गढ़ में
बांसवाड़ा में
कोटा में
मीरा-महोत्सव मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ
द्वारा मीरा बाई के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष शरद
पूर्णिमा से तीन दिवस के लिए मनाया जाता है।
2. जयपुर की इमारतों पर गुलाबी रंग करवाने का श्रेय इन्हें
दिया जाता है -
सवाई मानसिंह
कल्याण सिंह
✓​ सवाई रामसिंह द्वितीय
मिर्जा राजा जयसिंह
1853 में जब वेल्स के राजकुमार आए तो महाराजा रामसिंह के आदेश
से पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंग जादुई आकर्षण प्रदान करने
की कोशिश की गई थी। उसी के बाद से यह शहर 'गुलाबी नगरी' के
नाम से प्रसिद्ध हो गया। सुंदर भवनों के आकर्षक स्थापत्य वाले,
दो सौ वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्रफल में फैले जयपुर में
जलमहल, जंतर-मंतर, आमेर महल, नाहरगढ़ का किला, हवामहल और
आमेर का किला राजपूतों के वास्तुशिल्प के बेजोड़ नमूने हैं।
3. विश्व की सबसे बड़ी तोप किस किले में स्थित है ?
चित्तौड़गढ़ दुर्ग
मेहरानगढ़ दुर्ग
✓​ जयगढ़ दुर्ग
नाहरगढ़ दुर्ग
जयपुर के जयगढ़ स्थित किले पर पहियों पर रखी जयबाण तोप
विश्व की सबसे बड़ी तोप के रूप में प्रसिद्ध है।
4. गालव ऋषि का आश्रम जो वर्तमान में "मंकी वैली" के उपनाम
से प्रसिद्ध है -
पंचकुर
✓​ गलता
पुष्कर
चावंड
ऋषि गालव की पवित्र तपोभूमि गलता जयपुर स्थित एक
प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है।
5. रमकडा उद्योग (सोप स्टोन के तराशे हुए खिलौने) किस जिले के
प्रसिद्ध हैं ?
बीकानेर
हनुमानगढ़
✓​ डूंगरपुर
नागौर
डूंगरपुर ग्रीन मार्बल एवं सोप स्टोन के वैश्विक निर्यात हेतु
प्रसिद्ध है।
6. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, उदयपुर के जिंक स्मेल्टर राजस्थान में
कहां स्थित हैं ?
चंदेरिया, अकोला, देबारी
देबारी, अकोला
✓​ देबारी, चंदेरिया
चंदेरिया, अकोला
7. किस झील पर शाहजहां द्वारा 1627 ई. में
बारहदरियों का निर्माण किया गया ?
फतेहसागर झील
✓​ आना सागर झील
कोलायत झील
सांभर झील
सम्राट शाहजहाँ ने सन् 1627 में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के
पिता 'राजा अरणो रा आनाजी' द्वारा 1135 से 1150 के बीच
निर्मित आनासागर झील, अजमेर में  लगभग 1240 फीट
लम्बा कटहरा लगवाकर और बेहतरीन संगमरमर की पांच
बारहदारियाँ बनवाई थी। साथ ही यहाँ शाहजहाँ ने झील की पाल पर
संगमरमर की सुंदर बारहदरी का निर्माण करवाया था।
8. राजस्थान के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे ?
जमनालाल बजाज
✓​ चंदनमल बैद
हीरालाल शास्त्री
टीकाराम पालीवाल
9. देव सोमनाथ मेला किस जिले में भरता है ?
भीलवाड़ा
हनुमानगढ़
✓​ डूंगरपुर
श्रीगंगानगर
देव सोमनाथ डूंगरपुर से 24 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित है।
देव  सोमनाथ सोम नदी के किनार बना एक प्राचीन शिव मंदिर है।
मंदिर के बार में माना जाता है कि इसका निर्माण विक्रम संवत 12
शताब्दी के आसपास हुआ था।
10. राजस्थान में दरियां बनाने का काम किस स्थान पर विशेष रूप
से किया जाता है ?
लेटा [जालोर]
तनसुख [जोधपुर]
खंडेला [सीकर]
✓​ टांकला [नागौर]
नागौर के टांकला की दरियां, यहां के हस्त औजार, मकराना मार्बल
उत्पाद ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है।
11. मारवाड़ का लघु माउंट कौन-सा स्थान कहलाता है ?
डीडवाना [नागौर]
रणथम्भौर [स. माधोपुर]
फतेहपुर शेखावाटी [सीकर]
✓​ पीपलूट [बाड़मेर]
12. भारत का सर्वाधिक ऊन उत्पादक राज्य है -
गुजरात
उत्तरप्रदे
✓​ राजस्थान
मध्यप्रदेश
देश के कुल ऊन उत्पादन में सर्वाधिक 40 प्रतिशत योगदान
राजस्थान का है। एशिया की सबसे बडी ऊन की मण्डी बीकानरे में
स्थित है।
13. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहां स्थित है ?
जयपुर
✓​ बीकानेर
उदयपुर
जोधपुर
बीकानेर स्थित राजस्थान राज्य अभिलेखागार देश के सबसे अच्छे
और विश्व के चर्चित अभिलेखागारों में से एक है. इस अभिलेखागार
की स्थापना 1955 में हुई और यह अपनी अपार व अमूल्य अभिलेख
निधि के लिए प्रतिष्ठित है।
14. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहां स्थित है ?
✓​ जोधपुर
दौसा
अजमेर
सीकर
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान की स्थापना जोधपुर में सन्
1950 में की ग ई थी।
15. अमेरिकन कपास राजस्थान के किस जिले में होती है ?
✓​ श्रीगंगानगर
सीकर
दौसा
भरतपुर
राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अमेरिकन
कपास प्राप्त की जाती है।
16. राज्य में तहसीलों की सर्वाधिक संख्या किस जिले में है ?
जोधपुर
उदयपुर
✓​ जयपुर
गंगानगर
17. राजस्थान में रॉक फॉस्फेट कहां पाया जाता है ?
✓​ उदयपुर
बांसवाड़ा
भीलवाड़ा
रामपुरा
18. राजस्थान का खेल नृत्य है -
झूमर
झूमरा
✓​ नेजा
लांगुरिया
19. उत्तर भारत का सर्वप्रथम पूर्ण साक्षर जिला है-
झांसी
✓​ अजमेर
कानपुर
मंदसौर
20. तारकशी के जेवर के लिए प्रसिद्ध है-
✓​ नाथद्वारा
भीनमाल
ददरेवा
देशनोक
21. राजस्थान में तीन साके किस जिले में हुए हैं ?
✓​ चित्तौड़
जालौर
सीकर
जैसलमेर
चित्तौड़ में सर्वाधिक तीन साके हुए है -
प्रथम साका - यह सन् 1303 में राणा रतनसिंह के
शासनकाल में अलाउद्दीन खिलजी के चित्तौड़ पर आक्रमण
के समय हुआ था। इसमें रानी पद्मनी सहित स्त्रियों ने
जौहर किया था।
द्वितीय साका - यह 1534 में राणा विक्रमादित्य के
शासनकाल में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के
समय हुआ था। इसमें रानी कर्मावती के नेतृत्व में स्त्रियों ने
जौहर किया था।
तृतीय साका - यह 1567 में राणा उदयसिंह के शासनकाल में
अकबर के आक्रमण के समय हुआ थाजिसमें जयमल और
फत्ता के नेतृत्व में चित्तौड़ की सेना ने मुगल
सेना का जमकर मुकाबला किया और स्त्रियों ने जौहर
किया था।
22. " उस्ताद" कहलाने वाले चित्रकारों ने भित्ति चित्र किस नगर
में बनाए हैं ?
उदयपुर में
✓​ बीकानेर में
जयपुर में
जोधपुर में
23. राज्य में सर्वाधिक पंचायत समितियां किस जिले में हैं ?
जैसलमेर
सिरोही
जयपुर
✓​ अलवर
24. राज्य में सर्वाधिक संरक्षित वन भूमि वाले जिले हैं ?
स. माधोपुर व अलवर
चित्तौड़ व बांसवाड़ा
जोधपुर व सिरोही
✓​ बारां व करौली
25. राजीव गांधी जनसंख्या मिशन की स्थापना कब की गई ?
15 जुलाई 2001
25 जुलाई 2001
✓​ 05 जुलाई 2001
08 जुलाई 2001
राजीव गांधी जनसंख्या मिशन की स्थापना 05 जुलाई
2001 को वर्ष 2011 तक प्रजनन दर 2.1 प्राप्त
करना निर्धारित किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य
जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर
जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण प्राप्त करना रखा गया।