Wednesday, 25 December 2013

50 q.a.

1. उस्ता कला को बीकानेर के यही शासक भारत में लाये थे -
कर्णसिंह
दलपतसिंह
✓​ रायसिंह
लूणकरण
उस्ता कला - मध्य एशिया में भव्य महलों, भवनों को विभिन्न
प्रकार के फूंलों पत्तों के चित्रों से सजावट का प्रचलन रहा है।
फूलों-पतों के इस संयोजन में सुनहरी मनोवत तथा प्राकृतिक रंगो के
मेल ने भवनों की दीवारो, छातों, स्तंभों, झरोखों, दरवाजों, मेहराबों,
मीनारों को सुसज्जित किया। मध्यकाल में यही कला भारत में मुगल
दरबारों में स्थपित हुई है। मुगल काल की ऐतिहासिक इमारतों में
ईरानी शैली का यह चित्रांकन आज भी धुधलके में लिपटा है। मुगल
दरबारों से यह कला उनके राजाओं के राज्यों में
पहुँची तो वही स्थायी हो गयी।
बीकानेर में छठे राजा रायसिंह के मुगल सम्राट अकबर से प्रगाढ
सम्बन्ध थे। यह सम्बन्ध पीढी दर पीढी चलता रहा। इसी दौरान
मुगलों की कला संस्कृति बीकानेर पहुच गयी। इस कला ने
उस्ता जाति के कलाकारों के माध्यम से रेगिस्तान के महलों, हवेलियों,
मंदिरों को इन्द्रधनुषी बना दिया।
2. ज्वलनशील चूना पत्थर का राज्य में सर्वाधिक उत्पादन
किस ज़िले में होता है -
पाली
चित्तौड़
सिरोही
✓​ नागौर
चूना पत्थर एक अवसादी चट्टान है जो, मुख्य रूप से कैल्शियम
कार्बोनेट (CaCO3) के विभिन्न क्रिस्टलीय रूपों जैसे कि खनिज
केल्साइट और/या एरेगोनाइट से मिलकर बनी होती है।
3. छापरवाड़ा वृद्ध सिंचाई परियोजना का सम्बन्ध किस
ज़िले से है ?
✓​ जयपुर
उदयपुर
टोंक
झालावाड़
4. आमेर में जगतशिरोमणी मंदिर और वृन्दावन में गोविंद
देव जी के मंदिर बनवाने वाले आमेर के शासक थे -
जयसिंह प्रथम
माधोसिंह प्रथम
जयसिंह द्वितीय
✓​ मानसिंह प्रथम
5. गलत युग्म है -
स्वांगिया माता-जैसलमेर
शिलादेवी -जयपुर
नारायणी माता-अलवर
✓​ सुगाली माता-जोधपुर
सुगाली माता का मंदिर आ उवा, पाली में है न कि जोधपुर में।
6. राजस्थान द्वारा उत्पादित ऊर्जा में तापीय विद्युत के
बाद दूसरा स्थान है -
पवन ऊर्जा का
परमाणु ऊर्जा का
सौर ऊर्जा का
✓​ जल विद्युत का
7. कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ बजता है -
मंजीरा
✓​ झांझ
थाली
चिमटा
झांझ - कांसे, तांबे व जस्ते के मिश्रण से बने दो चक्राकार
चपटे टुकङों के मध्य भाग में छेद होता है। मध्य भाग के
गड्डे के छेद में छोरी लगी रहती है। डोरी में लगे कपड़े के
गुटको को हाथ में पकङ्कर परस्पर आधातित करके वादन
किया जाता है। यह गायन व नृत्य के साथ बजायी जाती है।
8. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर स्थित शहरों में शामिल
नहीं है-
टोंक
कोटा
✓​ भीलवाड़ा
झालावाड़
9. अलाउद्दीन खिलजी ने इस स्थान का नाम अपनी जीत पर
बदलकर ‘जलालाबाद’ रख दिया था -
चित्तौड़
✓​ जालोर
रणथम्भौर
सिवाना
10. इंदिरा गांधी नहर परियोजना को कुल आवंटित
पानी कितने मिलियन एकड़ फीट है -
3.7
✓​ 7.6
10.2
0.5
11. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से लगते हमारे ज़िलों में
शामिल नहीं है -
✓​ बाड़मेर
बीकानेर
जैसलमेर
गंगानगर
12. कदम्बदास या कैमास, किसके प्रमुख सहायक थे ?
राणा सांगा
राणा कुम्भा
विग्रहराज चतुर्थ
✓​ पृथ्वीराज तृतीय
पृथ्वीराज चौहान का सेनापति दाहिमा वंशी कैमास था।
13. कॉल बेड मिथेन के लिए सांचोर में 2 ब्लॉक इस
कम्पनी को आवंटित हुए है -
ओ.एन.जी.सी.
✓​ रिलायंस
फोकस एनर्जी
केयर्न एनर्जी
14. राज्य में धनिये का सर्वाधिक उत्पादन इस ज़िले में
होता है।
कोटा
बूंदी
झालावाड़
✓​ बारां
15. राजस्थान की 2011-12 की वार्षिक योजना में
ऊर्जा व सामाजिक -सामुदायिक सेवाओं के बाद किस पर
सर्वाधिक खर्च प्रस्तावित है ?
परिवहन
सिंचाई
✓​ ग्रामीण विकास
उद्योग
16. भीलवाड़ा के बाद सीसा-जस्ता का दूसरा प्रमुख
उत्पादक जिला है।
✓​ राजसमन्द
चित्तौड़
अजमेर
उदयपुर
17. 11वीं पंचवर्षीय योजना में राजस्थान में कुल प्रजनन
दर का लक्ष्य रखा गया है।
3.9
4.3
✓​ 2.1
0.5
18. कांच कशीदे को प्रोत्साहन देने के लिए किस जगह
कलस्टर परियोजना शुरू की गई है ?
अकोला, चित्तौड़
✓​ धनाऊ, बाड़मेर
नायला, जयपुर
कैथून, कोटा
19. धौलपुर की झील है।
जैतसागर
✓​ तालाबशाही
सिलीसेढ्
गैपसागर
20. मध्यम एवं वृद्ध औद्योगिक
इकाईयों की संख्या की दृष्टि से राज्य में उतरता क्रम
सही है -
जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, जोधपुर
भीलवाड़ा, जयपुर, अलवर, जोधपुर
✓​ अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, उदयपुर
कोटा, जयपुर, अजमेर, जोधपुर,
21. माध्यमिक शिक्षा अभियान को किस ऐजेन्सी से
सहायता मिल रही है?
✓​ विश्व बैंक
ए.डी.बी.
जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ऐजेन्सी
के.एफ. डब्ल्यू.
22. बांडी-सिणधरा मध्यम सिंचाई परियोजना का सम्बन्ध
किस जिले से है -
बाड़मेर
पाली
सिरोही
✓​ जालोर
23. राजस्थान के 2011-12 के बजट में बिक्री कर के
बाद दूसरा महत्वपूर्ण राजस्व का स्रोत किसे
बताया गया है ?
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क
आयकर
✓​ निगम कर
राज्य आबकारी कर
24. राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्सरचंना कार्यक्रम
को सहयोग दे रहा है-
नाबार्ड
✓​ विश्व बैंक
ए.डी.बी.
फ्रांस
25. ‘विश्वास’ योजना का सम्बन्ध है -
✓​ विकलांगों से
पिछड़ी जातियों से
बच्चों से
महिलाओं से
निशक्तों को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वरोजगार के लिए
आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की राज्य सरकार
की सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की
महत्ती योजना है  "विश्वास योजना"
V
K
T

1. मीरा-महोत्सव का आयोजन किस जिले में किया जाता है ?
उदयपुर में
✓​ चित्तौड़गढ़ में
बांसवाड़ा में
कोटा में
मीरा-महोत्सव मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ
द्वारा मीरा बाई के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष शरद
पूर्णिमा से तीन दिवस के लिए मनाया जाता है।
2. जयपुर की इमारतों पर गुलाबी रंग करवाने का श्रेय इन्हें
दिया जाता है -
सवाई मानसिंह
कल्याण सिंह
✓​ सवाई रामसिंह द्वितीय
मिर्जा राजा जयसिंह
1853 में जब वेल्स के राजकुमार आए तो महाराजा रामसिंह के आदेश
से पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंग जादुई आकर्षण प्रदान करने
की कोशिश की गई थी। उसी के बाद से यह शहर 'गुलाबी नगरी' के
नाम से प्रसिद्ध हो गया। सुंदर भवनों के आकर्षक स्थापत्य वाले,
दो सौ वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्रफल में फैले जयपुर में
जलमहल, जंतर-मंतर, आमेर महल, नाहरगढ़ का किला, हवामहल और
आमेर का किला राजपूतों के वास्तुशिल्प के बेजोड़ नमूने हैं।
3. विश्व की सबसे बड़ी तोप किस किले में स्थित है ?
चित्तौड़गढ़ दुर्ग
मेहरानगढ़ दुर्ग
✓​ जयगढ़ दुर्ग
नाहरगढ़ दुर्ग
जयपुर के जयगढ़ स्थित किले पर पहियों पर रखी जयबाण तोप
विश्व की सबसे बड़ी तोप के रूप में प्रसिद्ध है।
4. गालव ऋषि का आश्रम जो वर्तमान में "मंकी वैली" के उपनाम
से प्रसिद्ध है -
पंचकुर
✓​ गलता
पुष्कर
चावंड
ऋषि गालव की पवित्र तपोभूमि गलता जयपुर स्थित एक
प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है।
5. रमकडा उद्योग (सोप स्टोन के तराशे हुए खिलौने) किस जिले के
प्रसिद्ध हैं ?
बीकानेर
हनुमानगढ़
✓​ डूंगरपुर
नागौर
डूंगरपुर ग्रीन मार्बल एवं सोप स्टोन के वैश्विक निर्यात हेतु
प्रसिद्ध है।
6. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, उदयपुर के जिंक स्मेल्टर राजस्थान में
कहां स्थित हैं ?
चंदेरिया, अकोला, देबारी
देबारी, अकोला
✓​ देबारी, चंदेरिया
चंदेरिया, अकोला
7. किस झील पर शाहजहां द्वारा 1627 ई. में
बारहदरियों का निर्माण किया गया ?
फतेहसागर झील
✓​ आना सागर झील
कोलायत झील
सांभर झील
सम्राट शाहजहाँ ने सन् 1627 में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के
पिता 'राजा अरणो रा आनाजी' द्वारा 1135 से 1150 के बीच
निर्मित आनासागर झील, अजमेर में  लगभग 1240 फीट
लम्बा कटहरा लगवाकर और बेहतरीन संगमरमर की पांच
बारहदारियाँ बनवाई थी। साथ ही यहाँ शाहजहाँ ने झील की पाल पर
संगमरमर की सुंदर बारहदरी का निर्माण करवाया था।
8. राजस्थान के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे ?
जमनालाल बजाज
✓​ चंदनमल बैद
हीरालाल शास्त्री
टीकाराम पालीवाल
9. देव सोमनाथ मेला किस जिले में भरता है ?
भीलवाड़ा
हनुमानगढ़
✓​ डूंगरपुर
श्रीगंगानगर
देव सोमनाथ डूंगरपुर से 24 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित है।
देव  सोमनाथ सोम नदी के किनार बना एक प्राचीन शिव मंदिर है।
मंदिर के बार में माना जाता है कि इसका निर्माण विक्रम संवत 12
शताब्दी के आसपास हुआ था।
10. राजस्थान में दरियां बनाने का काम किस स्थान पर विशेष रूप
से किया जाता है ?
लेटा [जालोर]
तनसुख [जोधपुर]
खंडेला [सीकर]
✓​ टांकला [नागौर]
नागौर के टांकला की दरियां, यहां के हस्त औजार, मकराना मार्बल
उत्पाद ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है।
11. मारवाड़ का लघु माउंट कौन-सा स्थान कहलाता है ?
डीडवाना [नागौर]
रणथम्भौर [स. माधोपुर]
फतेहपुर शेखावाटी [सीकर]
✓​ पीपलूट [बाड़मेर]
12. भारत का सर्वाधिक ऊन उत्पादक राज्य है -
गुजरात
उत्तरप्रदे
✓​ राजस्थान
मध्यप्रदेश
देश के कुल ऊन उत्पादन में सर्वाधिक 40 प्रतिशत योगदान
राजस्थान का है। एशिया की सबसे बडी ऊन की मण्डी बीकानरे में
स्थित है।
13. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहां स्थित है ?
जयपुर
✓​ बीकानेर
उदयपुर
जोधपुर
बीकानेर स्थित राजस्थान राज्य अभिलेखागार देश के सबसे अच्छे
और विश्व के चर्चित अभिलेखागारों में से एक है. इस अभिलेखागार
की स्थापना 1955 में हुई और यह अपनी अपार व अमूल्य अभिलेख
निधि के लिए प्रतिष्ठित है।
14. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहां स्थित है ?
✓​ जोधपुर
दौसा
अजमेर
सीकर
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान की स्थापना जोधपुर में सन्
1950 में की ग ई थी।
15. अमेरिकन कपास राजस्थान के किस जिले में होती है ?
✓​ श्रीगंगानगर
सीकर
दौसा
भरतपुर
राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अमेरिकन
कपास प्राप्त की जाती है।
16. राज्य में तहसीलों की सर्वाधिक संख्या किस जिले में है ?
जोधपुर
उदयपुर
✓​ जयपुर
गंगानगर
17. राजस्थान में रॉक फॉस्फेट कहां पाया जाता है ?
✓​ उदयपुर
बांसवाड़ा
भीलवाड़ा
रामपुरा
18. राजस्थान का खेल नृत्य है -
झूमर
झूमरा
✓​ नेजा
लांगुरिया
19. उत्तर भारत का सर्वप्रथम पूर्ण साक्षर जिला है-
झांसी
✓​ अजमेर
कानपुर
मंदसौर
20. तारकशी के जेवर के लिए प्रसिद्ध है-
✓​ नाथद्वारा
भीनमाल
ददरेवा
देशनोक
21. राजस्थान में तीन साके किस जिले में हुए हैं ?
✓​ चित्तौड़
जालौर
सीकर
जैसलमेर
चित्तौड़ में सर्वाधिक तीन साके हुए है -
प्रथम साका - यह सन् 1303 में राणा रतनसिंह के
शासनकाल में अलाउद्दीन खिलजी के चित्तौड़ पर आक्रमण
के समय हुआ था। इसमें रानी पद्मनी सहित स्त्रियों ने
जौहर किया था।
द्वितीय साका - यह 1534 में राणा विक्रमादित्य के
शासनकाल में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के
समय हुआ था। इसमें रानी कर्मावती के नेतृत्व में स्त्रियों ने
जौहर किया था।
तृतीय साका - यह 1567 में राणा उदयसिंह के शासनकाल में
अकबर के आक्रमण के समय हुआ थाजिसमें जयमल और
फत्ता के नेतृत्व में चित्तौड़ की सेना ने मुगल
सेना का जमकर मुकाबला किया और स्त्रियों ने जौहर
किया था।
22. " उस्ताद" कहलाने वाले चित्रकारों ने भित्ति चित्र किस नगर
में बनाए हैं ?
उदयपुर में
✓​ बीकानेर में
जयपुर में
जोधपुर में
23. राज्य में सर्वाधिक पंचायत समितियां किस जिले में हैं ?
जैसलमेर
सिरोही
जयपुर
✓​ अलवर
24. राज्य में सर्वाधिक संरक्षित वन भूमि वाले जिले हैं ?
स. माधोपुर व अलवर
चित्तौड़ व बांसवाड़ा
जोधपुर व सिरोही
✓​ बारां व करौली
25. राजीव गांधी जनसंख्या मिशन की स्थापना कब की गई ?
15 जुलाई 2001
25 जुलाई 2001
✓​ 05 जुलाई 2001
08 जुलाई 2001
राजीव गांधी जनसंख्या मिशन की स्थापना 05 जुलाई
2001 को वर्ष 2011 तक प्रजनन दर 2.1 प्राप्त
करना निर्धारित किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य
जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर
जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण प्राप्त करना रखा गया।

No comments:

Post a Comment